हिन्दू धर्म में गरुड़महापुराण का विशेष महत्व है।

भगवान विष्णु गरुड़ पुराण के भगवान है।

गरुडपुराण के दो भाग हैं- पूर्वखण्ड तथा उत्तरखण्ड। 

पूर्वखण्ड में विष्णु से जुड़ी भक्ति और पूजा की विधियों का उल्लेख है। 

उत्तरखण्ड में बताया है कि मरने के तुरन्त बाद मनुष्य की क्या गति होती है।

गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु के बाद आत्मा 13 दिनों तक घर में वास करती है ।

यमराज ही व्यक्ति के कर्मों के आधार पर न्याय करते हैं। 

मृत्यु के तीसरे दिन से लेकर 40 दिन के अंदर पुनर्जन्म होता है।

यह ग्रन्थ पाप-पुण्य, पुनर्जन्म, मृत्यु एवं जन्म आदि की व्याख्या करता है।